Sat, 30 July 2016
सदर प्रखंड के मानिकपुर स्थित हाई स्कूल में बाढ़ पीड़ितों के लिए बने शिविर में जाकर सारण आयुक्त जायजा लिया। उन्होंने खाना, मेडिकल कैंप व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने अपनी समस्या सारण आयुक्त को सुनाई।
बताया जाता है कि सदर प्रखंड के विभिन्न गांवो में आई बाढ़ के बाद जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को रहने व खाने के लिए सदर प्रखंड के मानिकपुर गांव स्थित हाई स्कूल में शिविर लगाया है। शुक्रवार को सारण आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने शिविर में पहुंच कर वहां बन रहे दाल, चावल व सब्जी की क्वालिटी के बारे में जाना। साथ ही वहां वहां लगे स्वास्थ शिविर में मरीजों के लिये क्या क्या सुविधा उप्लब्ध है, इसके बारे में उन्होने जानकारी प्राप्त किया। इस बीच सारण आयुक्त को देखकर बाढ़ पीड़ितों ने अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया। इस दौराना आयुक्त ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर डीएम राहुल कुमार, बीडीओ किरण कुमारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
पतहरा तटबंध का भी किया निरीक्षण
रिलिफ कैंप का निरीक्षण करने के बाद सदर प्रखंड पतहरा पहुंचे आयुक्त ने तटबंध की स्थिति के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान उन्होने वहां हो रहे कटाव को रोकने के लिए चल रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने पदाधिकारियों को कटाव निरोधी कार्य को और तेज करने का आदेश दिया।