Gopalganj News: भूमि विवाद में मारपीट, पांच लोग घायल

Sun, 22 May 2016

फुलवरिया थाना क्षेत्र के मिश्र बतराहां गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक ही परिवार के पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के मिश्र बतराहां गांव निवासी ओम प्रकाश मणि तथा उनके पड़ोसी बैजू मांझी के बीच विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर रविवार को दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर ओम प्रकाश मणि, उसरी देवी, भरत मांझी, लाली कुमारी तथा लालमुनी देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry