Sat, 28 May 2016
थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में अपने घर से कुछ दूर खेल रहे एक चार वर्षीय बच्चे को एक वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन इलाज के सिवान ले गए। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इस घटना को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि राजापुर गांव निवासी मैनेजर साह का चार वर्षीय पुत्र रितेश शुक्रवार की देर शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अपने घर से कुछ दूर चला गया। इस दौरान गांव में एक बरात लेने के लिए आए एक वाहन ने उसको रौंद दिया।