Tue, 24 May 2016
मतदान और उसके बाद खैरा मलिकाना में हुए बवाल मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहली प्राथमिकी पीठासीन पदाधिकारी ने दर्ज कराई है। इसमें मुखिया प्रत्याशी सिपाही राय, सिकंदर साह सहित 19 को नामजद किया गया है। दूसरी प्राथमिकी में जोनिहा देवी ने सिपाही राय सहित चौदह को नामजद किया है। वहीं तीसरी प्राथमिकी थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया ने दर्ज कराई है। जिसमें 35 को नामजद करते हुए 65 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।