Gopalganj News: घर में सो रहे ग्रामीण पर दाब से हमला

Sun, 22 May 2016

महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में घर के दरवाजे पर सो रहे एक ग्रामीण पर दाब से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए महम्मदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उनकी चिंताजनक स्थिति को देखकर पटना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के भोला तिवारी अपने दरवाजे के समीप सो रहे थे। इसी बीच रात के अंधेरे में इसी गांव का मिश्री राम वहां पहुंच गया और सोए अवस्था में ही उनपर दाब से हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर थाने में मिश्री राम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry