Gopalganj News: वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 21 May 2016

राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा दाहा पुल के समीप वाहन की चपेट में आ जाने से अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर स्थानीय चौकीदार गोविंद यादव के बयान पर थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार पिछले छह माह से एक अज्ञात महिला सासामुसा बाजार व आसपास के इलाके में भीख मांगकर रहती थी। बताया जाता है कि रात्रि समय महिला सासामुसा स्थित दाहा पुल के समीप तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने महिला को धक्का मार दिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry