Sun, 24 Apr 2016
पहले चरण के पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रशासन ने किसी भी तरह की गड़बड़ी होने की सूचना देने के लिए दोनों प्रखंड में अलग-अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। अलावा इसके जिला स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष गठित किया गया। आम मतदाताओं के अलावा चुनाव कार्य में लगाये गये कर्मियों को भी हर समस्या की जानकारी एसएमएस के माध्यम से देने का निर्देश दिया गया है।
जिला पंचायत कार्यालय ने चुनाव में शांति बनाये रखने तथा अन्य किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना देने के लिए नंबर जारी किया है। इसके तहत जिला निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, वरीय पुलिस पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष व बीडीओ का मोबाइल नंबर पर भी गड़बड़ी की सूचना दी जा सकेगी।
यहां दें सूचना
:: भोरे प्रखंड के लिए ::
नियंत्रण कक्ष : 8987001660
नियंत्रण कक्ष : 9973289660
बीडीओ भोरे : 9431818192
:: विजयीपुर प्रखंड के लिए ::
नियंत्रण कक्ष : 7250525219
नियंत्रण कक्ष : 9838629170
नियंत्रण कक्ष : 8002492963
नियंत्रण कक्ष : 7654519780
नियंत्रण कक्ष : 9852784505
:: जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर ::
06156- 224601
06156- 228570