Gopalganj News: आपसी विवाद में मां-बेटे को पीटा

Sat, 23 Apr 2016

मीरगंज थाना क्षेत्र के नेरुई गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने छोटन कुमार यादव तथा उनकी मां को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए गांव के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर छोटन कुमार यादव के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें इसी गांव के शंभू यादव तथा रामदयाल यादव सहित तीन लोगों पर दस हजार नकदी सहित हजारों की संपत्ति साथ लेकर चले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry