Gopalganj News: फोन पर डीएम से दु‌र्व्यवहार, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 09 Apr 2016

मोबाइल पर फोन पर डीएम राहुल कुमार के साथ दु‌र्व्यवहार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय प्रशाखा डीपी शाही के बयान पर इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार छह अप्रैल को रात्रि 7.43 पर जिलाधिकारी के सरकारी मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने  मोबाइल पर फोन दिया। फोन करने वाले व्यक्ति ने जिलाधिकारी को गलत शब्दों का प्रयोग कर उनके साथ दु‌र्व्यवहार किया। जिलाधिकारी राहुल कुमार ने फोन काल कटने के बाद विशेष कार्य पदाधिकारी को अविलंब घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज करने का आदेश दिया। आदेश के आलोक में इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने फोन काल पर दु‌र्व्यवहार की बात को स्वीकार किया। उधर नगर थाने की पुलिस कांड अंकित कर मामले की छानबीन में लग गयी है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry