बरौली थाना क्षेत्र के सिसई गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गये। घायल लोगों को इलाज के लिए आसपास के लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार बरौली थाना के सिसई गांव में कुछ लोग कोशिला देवी के दरवाजे पर लाठी-डंडा व अन्य हथियार लेकर पहुंच गये तथा उसकी जमीन पर बने झोंपड़ी को जबरन उजाड़ने लगे। विरोध करे पर पहुंचे लोगों ने कोशिला देवी के अलावा उनके परिवार की रानी देवी, ज्ञान्ती देवी, इन्दू देवी के अलावा सिकन्दर प्रसाद, नागेन्द्र प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद एवं मनीष प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल कोशिला देवी के बयान पर थाने में दर्ज प्राथमिकी में इसी गांव के मदन साह, ललन प्रसाद तथा लालबाबू प्रसाद सहित 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मारपीट में पांच लोग घायल
गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने महेन्द्र राम, मुन्नी राम, जगपति देवी, लाजपत राम तथा भोला राम को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर अनुसूचित जाति थाने में राघो राय तथा मणिकांत राय सहित आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।