Gopalganj News: आंधी में कई झोपड़ी उड़ी, दर्जनों पेड़ गिरे

Sat, 30 Apr 2016

भीषण गर्मी के बाद शनिवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम करीब सवा छह बजे कुचायकोट प्रखंड में करीब दस मिनट के लिए आई आंधी में कई झोपड़ियां उड़ गयी और दर्जनों पेड़ गिर गए। आंधी के साथ जिले के कई इलाके में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।

शनिवार की सुबह भी अन्य दिनों की तरह धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी चढ़ता गया। भीषण गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन शाम चार बजे के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आने लगा। धूप के बीच आसमान में बादल उमड़ने लगे। शाम करीब छह बजे तेज हवाएं चलने लगी। इसी बीच शाम सवा छह बजे तेज हवाएं कुचायकोट प्रखंड में तेज आंधी में बदल गयी। इस आंधी में प्रखंड के ढेबरा गांव सहित कई गांवों में झोपड़ियां उड़ गयी। गंडक नहर किनारे लगे दर्जनों पेड़ टूट कर गिर गए। आंधी के साथ ही जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गयी। हालांकि कुछ देर के बाद आंधी भी थम गयी और बूंदाबंदी भी बंद हो गयी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आसमान में बादल उमड़ रहे थे। हवाओं का वेग भी तेज था। मौसम का यह बदला मिजाज आंधी और बारिश होने का संकेत दे रहा था।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry