Gopalganj News: एचएम सहित 3 शिक्षकों के वेतन पर लगी रोक

Thu, 28 Apr 2016

प्रखंड के मुखीराम राम उच्च विद्यालय का जिम तथा कंप्यूटर कक्ष बंद पाये जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस विद्यालय के प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। बताया जाता है कि बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित मुखीराम उच्च विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का कंप्यूटर कक्ष बद पाया गया। कक्ष को खुलवाने पर कंप्यूटर पर धूल और मिट्टी जमी थी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बना जिम भी बंद पाया गया। जिम कक्ष को देखने पर वहां की व्यवस्था भी काफी खराब मिली। जिससे देखते हुए शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ प्रसाद, कंप्यूटर शिक्षक नितेश कुमार तथा शारीरिक शिक्षक के वेतन पर अगली कार्रवाई तक रोक लगा दिया।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry