गले में फंदा लगाकर छात्रा ने की आत्महत्या

शहर के काली स्थान मोहल्ले में एक छात्रा ने सोमवार की रात अपने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार की सुबह छात्रा के परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो वह नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर जब परिजन कमरे में गए तो उन्होने छात्र को पंखे से लटका पाया। परिजनों से इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि काली स्थान रोड़ स्थित शाही गैस एजेंसी के समीप बब्लू सिंह का मकान है। इनकी पुत्री 15 वर्षीय अन्नया कुमारी सिंह शहर स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती थी। बताया जाता है कि सोमवार की रात छात्रा खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गयी। इसी दौरान छात्रा अपने गला में फंदा लगाकर पंखा से लटक गयी। जिससे छात्रा की मौत हो गयी। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह काफी देर बाद भी छात्रा के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खुलवाया, लेकिन वह नहीं खुला। काफी पुकारने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में गए तो देखा की छात्रा का शव पंखा से लटक रहा है। परिजनों से सूचना मिलने पर नगर इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मृत छात्रा का फोटो ले रहा युवक धराया

छात्रा के आत्महत्या करने की जानकारी मिलने पर उसके घर पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। इसी बीच वहां पहुंचा एक युवक मृत छात्रा की तस्वीर लेने लगा। जिसे देख कर छात्रा के परिजन उससे फोटो खींचने को लेकर पूछताछ करने लगे, लेकिन युवक कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। जिसे देखकर परिजनों के कहने पर पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाना ले आई। हालांकि युवक से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने युवक के परिवार के सदस्यों को बुलाकर युवक को छोड़ दिया।

Ads:






Ads Enquiry