Gopalganj News: पैसे के विवाद में पिता-पुत्र पर चाकू से हमला

बरौली थाना क्षेत्र के दक्षिण मोहल्ला में शुक्रवार की रात पैसे मांगने के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इस दौरान चाकू तथा तलवार से हमला कर एक ग्रामीण तथा उनके दो पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पिता- पुत्र को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बरौली नगर के दक्षिण मोहल्ला निवासी प्रेमनाथ सोनी के पुत्र प्रिंस कुमार सोनी अपने मोहल्ले के युवकों के साथ एक कमेटी बना कर रुपया जमा करते हैं। शुक्रवार की रात प्रिंस कुमार सोनी कमेटी में जमा पैसा को मांगने के लिए अपने दोस्तों के पास गया, लेकिन दोस्तों ने पैसा देने से इन्कार कर दिया। जिससे विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान लाठी- डंडा से मारपीट कर प्रिंस कुमार सोनी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसी बीच उन्हें बचाने पहुंचे उनके पिता प्रेमनाथ सोनी तथा भाई सोनू कुमार पर चाकू तथा तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पातल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry