गोपालपुर थाना क्षेत्र के खालगांव गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि खालगांव निवासी पप्पू पाण्डेय तथा विश्वनाथ पाण्डेय के परिवार के बीच जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान मारपीट कर परशुराम पाण्डेय को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उनको इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।