Gopalganj News: तलवार से हमला में आधा दर्जन लोग घायल

महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय टोली गांव में भूमि विवाद को शनिवार को दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान तलवार और फरसा से किये गए हमला में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि महम्मदपुर पाण्डेय टोली गांव निवासी परमहंस प्रसाद तथा शत्रुघ्न कुमार के परिवार के बीच जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को शनिवार को दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान तलवार और फरसा से किये गए हमला में एक पक्ष के परमहंस प्रसाद, चंद्रमा प्रसाद व कमलेश कुमार तथा दूसरे पक्ष के शत्रुघ्न कुमार, शैलेश कुमार व पासपती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry