प्रखंड के भेड़िया पंचायत भवन पर शनिवार को जीविका के तत्वाधान में शिविर लगाकर महिलाओं को वित्तीय साक्षरता के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक बीके सिंह ने महिलाओं को प्रधानमंत्री जनधन योजना, डीबीटीएल स्कीम, बैंक में जीविका के खाता से लेनदेन, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, जीवन ज्योति योजना के बारे में भी बताया। शिविर में जीविका के प्रखंड प्रबंधक सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।