Gopalganj News: अग्नि पीड़ितों के बीच बांटी गई राहत सामग्री

मांझा प्रखंड के निमुईयां गांव में हुई अगलगी की घटना के बाद जिलाधिकारी राहुल कुमार ने शुक्रवार को प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ित परिवारों की स्थिति की खुद जांच की। जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव में पीड़ित परिवार के लोगों को नकदी के अलावा अनाज व पालीथीन सीट आदि उपलब्ध कराया गया।

इसके पूर्व शुक्रवार को जिलाधिकारी ने एसडीओ मृत्युंजय कुमार को पीड़ित परिवार के लोगों को अविलंब राहत उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया। निर्देश के बाद सीओ की मौजूदगी में प्रभावित 152 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण प्रारंभ किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक परिवार को तत्काल 6800 रुपये नकद के अलावा 50 किलोग्राम चावल व 50 किलोग्राम गेहूं के अलावा पालीथीन सीट उपलब्ध कराया गया। पूरे दिन चले राहत वितरण कार्य के दौरान कुल 10 लाख 37 हजार 600 की राशि का नकद वितरण किया गया। अलावा इसके 152 क्विंटल अनाज भी पीड़ितों को उपलब्ध कराया गया। डीएम ने राहत वितरण कार्य की खुद जांच की।

Ads:






Ads Enquiry