Gopalganj News: गर्म तेल से मासूम व उसकी मां झुलसे

हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर गांव में गुरुवार को होली के दिन घर में खाना पकाने के क्रम में एक मासूम व उसकी मां बुरी तरह से झुलस गये। गंभीर रूप से जले अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मछागर गांव के सुनील सिंह की पत्‍‌नी नीतू देवी घर में होली के मौके पर गोद में मासूम बच्चे को लेकर पकवान बना रही थी। इसी बीच अचानक गर्म तेल का कड़ाही गिर गया। इससे नीतू सिंह की गोद में मौजूद मासूम के अलावा नीतू सिंह भी गंभीर रूप से जल गयीं।

Ads:






Ads Enquiry