कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर भैसहीं गांव स्थित अपने बहन के घर पहुंचे मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली गांव के अमोद कुमार यादव की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक को उसके बहनोई ने इलाज के लिए कुचायकोट अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक के बयान पर मामले की थाने में दिलीप यादव तथा भोला यादव सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।