जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में दस लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जादोपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में बच्चों के खेलने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला व उसके तीन बच्चों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रामवती देवी तथा उनके बच्चों गोविंद कुमार, सोनिया कुमारी तथा राहुल साह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर थाने में साहू यादव सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उधर विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के विनोद मटिहनिया गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लेागों ने सुमन देवी, उसके पति मनमोहन पटेल तथा देवर को मारपीट कर घायल कर घायल कर दिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिवारी खरेया गांव में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने जगदीश तिवारी तथा पप्पू तिवारी सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इन घटनाओं को लेकर थाने में जगदीश तिवारी के बयान पर मनोज तिवारी सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।