मैट्रिक परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए विद्यालयों में लगाये गये सीसी कैमरों पर ही अब चोरों की नजर पड़ गयी है। हथुआ थाना क्षेत्र के शिव प्रताप हाई स्कूल के बाद चोरों ने इसी थाना क्षेत्र के डा. राजेन्द्र प्रसाद हाई स्कूल परिसर में लगे दो कैमरों की चोरी कर ली तथा एक को तोड़कर बर्बाद कर दिया। राजेन्द्र हाई स्कूल में लगे सीसी कैमरों की चोरी के मामले में प्रधानाध्यापक मोहम्मद फसिउल्लाह अंसारी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।