Gopalganj News: मारपीट की घटनाओं में दस लोग घायल

जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में दस लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुचायकोट थाना क्षेत्र के शीतल बरदहां गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अमरीका राम, मुन्द्रीका कुमार तथा सुदर्शन राम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड संख्या दो में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने इमाम हसन तथा उनकी मां शकीला खातून को मारपीट कर घायल कर दिया गया। हथुआ थाना क्षेत्र के मुड़ेरा गांव में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने दुर्गावती देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। इसी प्रकार मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव में आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने इन्दू मिश्रा तथा उनकी बहू रितु देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। एक अन्य घटना में कुचायकोट थाना क्षेत्र के खैरटवां गांव में पुजेन्द्र यादव तथा उनके भाई बबन यादव को मारपीट कर घायल कर दिया गया। कांड अंकित कर पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry