मीरगंज स्थित स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश रंजन शर्मा सहित तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी के आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज नगर के निवासी मनोज कुमार सोनी ने उनपर ऋण दिये जाने के बाद नियमों का उल्लंघन कर उनके द्वारा जमा किये गये करीब नौ लाख के सोने के आभूषण को मात्र 6.60 लाख में नीलाम करने का आरोप लगाया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।