थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के समीप शुक्रवार को गिरफ्तार किये गये दो पशु तस्करों को पुलिस ने जेल भेज दिया। इन्हें नौ मवेशियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों में मांझा थाना के जाफर टोला देवापुर के जुलुम मियां उर्फ नाजिर और उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला के सरदना थाना के मड़ीहाई गांव के मोहम्मद स्वालीन शामिल हैं।