Gopalganj News: शहर के दो घरों का ताला काट सात लाख की चोरी

शहर के कौशल्या चौक के समीप स्थित दो घरों का गुरुवार की रात ताला काट कर चोरों ने नगदी, जेवर सहित सात लाख रुपये की संपत्ति चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह दो मकान का ताला टूटा देख पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दिया। सूचना मिलने पर बाहर से अपने घर पहुंचे दोनों मकान मालिक ने इस घटना को लेकर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि कौशल्या चौक निवासी संजीव कुमार सिंह तथा उनकी पड़ोसी शहनाज खातून गुरुवार को अपने अपने घर में ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के घर चले गए। इसी दौरान रात में वहां पहुंचे चोरों ने शहनाज खातून के घर का ताला तोड़ कर करीब तीन लाख के जेवर, 65 हजार नगद, कपड़ा व अनाज चुरा लिया। यहां चोरी करने के बाद चोरों ने पड़ोसी संजीव कुमार सिंह के घर का ताला तोड़ कर करीब एक लाख के जेवर, पच्चीस हजार नगद, कपड़ा आदि चुरा कर फरार हो गए। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह दोनों घरों का ताला टूटा देख पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना दोनों मकान मालिक को मोबाइल पर फोन कर दिया। सूचना मिलने पर अपने अपने घर पहुंचे दोनों मकान मालिक ने अज्ञात चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry