Gopalganj News: बीएलओ को राशि भुगतान कर दें उपयोगिता

निर्वाचन कार्य में लगाये गये बीएलओ के लिए प्रखंड कार्यालयों को राशि उपलब्ध कराए जाने के साथ ही अविलंब उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी चौदह बीडीओ को दिशानिर्देश जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार निर्वाचन विभाग ने जिले के सभी 14 प्रखंड में तैनात किये गये 1673 बीएलओ को पांच हजार की दर से राशि उपलब्ध कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को 83.65 लाख की राशि आवंटित किया है। निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि प्रति वर्ष निर्वाचन विभाग के बीएलओ के रूप में कार्य करने के लिए पांच-पांच हजार की राशि उपलब्ध करायी जाती है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस मद में अबतक किसी भी बीएलओ को राशि उपलब्ध नहीं करायी जा सकी थी। इस मद में जिले के कुल 1673 बूथों पर काम करने वाले बीएलओ के लिए राशि का आवंटन मांगे जाने के बाद निर्वाचन विभाग ने 83 लाख 65 हजार की राशि जिले को उपलब्ध करा दिया है। उपलब्ध करायी गयी राशि सभी प्रखंड में आवंटित किये जाने के साथ ही संबंधित बीडीओ को राशि बीएलओ को उपलब्ध कर उपयोगिता देने का निर्देश दिया गया है।

कहां कितनी राशि हुई आवंटित

प्रखंड बीएलओ राशि

बरौली 152 7,60,000

सिधवलिया 84 4,20,000

बैकुंठपुर 135 6,75,000

मांझा 131 6,55,000

गोपालगंज 141 7,05,000

उंचकागांव 110 5,50,000

थावे 74 3,70,000

पंचदेवरी 69 3,45,000

कुचायकोट 221 11,05,000

कटेया 99 4,95,000

विजयीपुर 106 5,30,000

भोरे 124 6,20,000

फुलवरिया 87 4,35,000

हथुआ 140 7,00,000

कुल 1673 83,65,000

Ads:






Ads Enquiry