Gopalganj News: कटेया मे वैध पाए गए सभी नामांकन

प्रखंड में सोमवार को पंचायत चुनाव को लेकर सभी पदों के अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों के संवीक्षा का कार्य पूरा कर लिया गया। मुखिया, बीडीसी तथा सरपंच के अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों की संवीक्षा शनिवार को कर ली गयी थी। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य तथा ग्राम कचहरी के पंच के नामांकन पत्रों की संवीक्षा सोमवार को किया गया। जिसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये। सोमवार को कार्यालय खुलते ही दोनों पदों के अभ्यर्थियों की भीड़ प्रखंड कार्यालय में जमा हो गयी। संवीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पंजी पर हस्ताक्षर भी किया गया।

Ads:






Ads Enquiry