पंचायत चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न पदों के लिए 31 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापस लेने वालों में सबसे अधिक मुखिया पद के प्रत्याशी हैं। नाम वापसी के आखिरी दिन मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 21 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। इसी तरह पंचायत समिति सदस्य पद के चार, पंच पद के लिए दो तथा वार्ड सदस्य पद के चार अभ्यर्थियों ने अपना अपना नाम वापस ले लिया है। नाम वापसी के बाद अब प्रखंड के तेरह पंचायतों से मुखिया पद के लिए कुल 169, बीडीसी के लिए 138, सरपंच पद के लिए 67, पंच पद के लिए 200 तथा वार्ड सदस्य पद के 452 प्रत्याशी मैदान में रहे गए हैं। अब नाम वापसी के बाद विभिन्न पदों के लिए 1026 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आगामी 24 अप्रैल को प्रथम चरण में मतदाता करेंगे।