Gopalganj News: मांझा में 17 मार्च से जारी की जाएगी रसीद

प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को पंचायत चुनाव में प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कर्मियों को नामांकन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताया गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि प्रत्याशियों के नामांकन के समय कर्मी अभ्यर्थियों का वोटर लिस्ट क्रमांक, शपथ पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र की जांच कर प्रत्याशियों का नाम निर्देशन करें। नामांकन के लिए सात काउंटर बनाये जाएंगे। जहां पर प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करा सकते हैं। महिला तथा पुरूष के लिए अलग अलग काउंटर बनाए जाएंगे। 13 कोषांग का भी गठन किया गया है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि 17 मार्च से नाजिर रसीद जारी किया जाएगा। जिसके लिए पांच काउंटर बनाया गया है। नामांकन दाखिल 28 मार्च से चार अप्रैल तक किया जाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उमेश शर्मा, मनीष कुमार, अंबुज, ब्रज कुमार सहित काफी संख्या में कर्मी मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry