Gopalganj News: दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

थाना क्षेत्र के माधोमठ गांव के समीप सोमवार को दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है माधोमठ गांव निवासी शैलेंद्र यादव अपने दोस्त राजीव कुमार के साथ एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। अभी ये लोग गांव से कुछ दूर निकले ही थे कि सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी। इस हादसे में शैलेंद्र यादव तथा राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Ads:






Ads Enquiry