Gopalganj News: छापामारी में शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के कोयलादेवा बाजार के समीप पुलिस ने छापामारी कर शराब के साथ एक अवैध धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोयलादेवा बाजार के समीप अवैध रूप शराब बेची जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापामारी कर 400 एमएल के 72 बोतल देशी शराब के साथ विनोद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया धंधेबाज मीरगंज थाना क्षेत्र के तरउचक गांव का निवासी बताया जाता है। इस मामले में थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज को सोमवार को जेल भेज दिया।

Ads:






Ads Enquiry