स्वर्ण आभूषण पर एक प्रतिशत एक्साइज टैक्स बढ़ाये जाने के खिलाफ आभूषण व्यवसायियों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। जिसके कारण जिले में आभूषण की दुकानें बंद रहीं। इस बीच आभूषण व्यवसायियों ने शहर में अपनी अपनी दुकानें बंद कर अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी किया। व्यवसायी स्वर्ण आभूषण पर बढ़ाया गया एक्साइज टैक्स वापस लेने की मांग कर रहे थे। इससे पूर्व अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्ण आभूषण पर एक्साइज टैक्स बढ़ाने से आभूषण का कारोबार पूरी तरफ से प्रभावित हो गया है। इस व्यवसाय में काम करने वाले कारीगरों की रोजी रोटी पर संकट आ गया है। उन्होने कहा कि जब तक बढ़ाया गया एक्साइज टैक्स वापस नहीं लिया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश प्रसाद, विमल कुमार, शशि बी गुप्ता, संजीव कुमार पिकीं, योगेंद्र प्रसा, अमित गुप्ता, वासुदेव प्रसाद, राजेश सहित काफी संख्या में आभूषण व्यवसायी शामिल रहे। वहीं दूसरी तरफ पंचदेवरी तथा जमुनहां बाजार में भी आभूषण व्यवसायियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर बढ़ाया गया एक्साइज टैक्स वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान यह एलान किया गया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में दिव्यांश गोल्डी, जितेंद्र वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, फतेहलाल वर्मा, भवानी वर्मा, विनय, रंजीत सहित काफी संख्या में आभूषण व्यवसायी शामिल रहे।