Gopalganj News: तीसरे चरण में नामांकन दाखिला का शोर थमा

मंगलवार को तीसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन दाखिला का शोर थम गया। इसके साथ चौथे चरण में कुचायकोट तथा पांचवें चरण में गोपालगंज व उंचकागांव प्रखंड में नामांकन की प्रक्रिया में तेजी आ गयी है।

मंगलवार को तीसरे चरण में हथुआ व फुलवरिया प्रखंड में नामांकन को लेकर प्रत्याशियों की भारी भीड़ देखी गयी। उधर चौथे व पांचपें चरण में भी नामांकन दाखिला का कार्य शुक्रवार को पूरे दिन चलता रहा। पूरे दिन के नामांकन में विभिन्न पदों के लिए 1522 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार को हथुआ व फुलवरिया के अलावा कुचायकोट, गोपालगंज तथा उंचकागांव प्रखंड में प्रत्याशियों की भीड़ नामांकन स्थल पर जमी रही। भीड़ के कारण प्रखंड कार्यालय परिसर मेले में तब्दील दिखा। नामांकन को लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में उत्साह का नजारा रहा। इस मौके पर पांचों प्रखंड में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध दिखा। नामांकन को लेकर सभी प्रखंड में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गयी थी।

किस पद के लिए कितना नामांकन

प्रखंड : गोपालगंज

जिला परिषद : 08

मुखिया - 54

सरपंच - 31

बीडीसी - 53

वार्ड सदस्य - 134

पंच - 34

प्रखंड : उंचकागांव

जिला परिषद : अप्राप्त

मुखिया - 36

सरपंच - 09

बीडीसी - 33

वार्ड सदस्य - 78

पंच - 22

प्रखंड : फुलवरिया

जिला परिषद - अप्राप्त

मुखिया - 41

सरपंच - 15

बीडीसी - 33

वार्ड सदस्य - 116

पंच - 100

Ads:






Ads Enquiry