Gopalganj News: सभी शाखा पर लगाई जाएगी एटीएम

कोआपरेटिव बैंक जिले में स्थित अपनी सभी शाखाओं में एटीएम लगाएगा। शाखा के पास एटीएम लगाने के लिए स्थल चयन करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। मंगलवार को शहर स्थिति कोआपरेटिव बैंक के सभागार में हुई निदेशक मंडल की बैठक में सभी शाखाओं में एटीएम लगाने का निर्णय लिया गया। बैंक के अध्यक्ष महेश राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जमा के लिए चयनित सभी पैक्सों को शीघ्र पीओएस मशीन, माइक्रो एटीएम, बैग, फर्नीचर, साइन बोर्ड आदि भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में धान अधिप्राप्ति पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। इस दौरान लक्ष्य का चालीस प्रतिशत तक पैक्सों को कैश क्रेडिट ऋण देने की स्वीकृति दी गयी। इसके साथ ही बैंक में चार्टड एकाउंटेंट की नियुक्ति करने की भी स्वीकृति दी गयी। बैठक में बैंक के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी, निदेशक मंडल के सदस्य नरेंद्र प्रसाद राय, श्रीमती कुसुम त्रिपाठी, श्रीमती अनु देवी, राकेश शाही, बिजन राय, संतोष यादव, इम्तियाज अंसारी आदि मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry