Gopalganj News: शार्ट सर्किट से लगी आग, जलने से महिला की मौत

थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में मंगलवार को एक पूस की झोपड़ी में शार्ट सर्किट से आग लगने से आग की चपेट में आने एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी। बताया जाता है कि धरहरा गांव निवासी स्वामीनाथ कोहार की फूस की झोपड़ी में मंगलवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे आग की चपेट में आने से उनकी बहू गायत्री देवी तथा उसकी पुत्री रिंकी कुमारी गंभीर रूप से जल गयी। दोनों को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल में लाया गया। लेकिन गायत्री देवी की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सदर अस्पताल ले जाते समय महिला की रास्ते में ही मौत हो गयी। गंभीर रूप से झुलसी रिंकी कुमारी का भोरे रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Ads:






Ads Enquiry