Gopalganj News: पांचवें चरण के लिए आज जारी होगी अधिसूचना

पांचवें चरण में सदर प्रखंड के अलावा उचकागांव प्रखंड में चुनाव कराया जाएगा। इन दोनों प्रखंडों में चुनाव के लिए प्रपत्र पांच में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना के अगले दिन यानि शनिवार 12 मार्च से नामांकन दाखिला की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नामांकन दाखिला 18 मार्च तक किया जा सकेगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि पांचवें चरण में गोपालगंज के अलावा उचकागांव प्रखंड में चुनाव होगा। जिला पंचायती राज पदाधिकारी शंभूनाथ ने बताया कि इन दोनों प्रखंड में मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य तथा ग्राम कचहरी के सदस्य के लिए चुनाव कराया जाएगा। इनमें से जिला परिषद के लिए संबंधित एसडीओ के समक्ष नामांकन दाखिल किया जाएगा। अलावा इसके शेष सीटों के लिए बीडीओ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे। ज्ञातव्य है कि पांचवें चरण में जिन प्रखंडों में चुनाव कराया जाएगा, उनमें से सदर प्रखंड के पांच पंचायत दियारा इलाके के हैं। ऐसे में इन पंचायतों में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन के समक्ष चुनौती भरा कार्य होगा। इस चरण में आगामी 10 मई को मतदान कराया जाना है।

दूसरे चरण में 2.01 लाख मतदाता

दूसरे चरण में 2,01,309 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,03,604 मतदाता गोपालगंज प्रखंड में तथा 97,705 मतदाता उचकागांव प्रखंड में शामिल हैं। गोपालगंज प्रखंड के कुल मतदाताओं में 52821 पुरुष तथा 50738 महिला मतदाता हैं। अलावा इसके उचकागांव प्रखंड में 49575 पुरुष व 48130 महिला मतदाता शामिल हैं।

क्या है पंचायत चुनाव का कार्यक्रम

पांचवां चरण :- गोपालगंज तथा उचकागांव प्रखंड

* अधिसूचना जारी होने की तिथि : 11 मार्च।

* नामांकन दाखिला : 12 मार्च से 18 मार्च तक।

* नामांकन पत्रों की जांच : 21 मार्च।

* नाम वापसी की तिथि : 26 मार्च।

* प्रतीक चिह्न आवंटन : 26 मार्च।

* मतदान की तिथि : 10 मई।

पांचवें चरण में इन पदों के लिए होगा चुनाव

प्रखंड मुखिया सरपंच बीडीसी

गोपालगंज 16 16 22

उचकागांव 14 14 20

प्रखंड वार्ड पंच जिप

गोपालगंज 210 210 02

उचकागांव 195 195 02

Ads:






Ads Enquiry