बैठक में अनुपस्थित रहे कई प्रधान सेवक

प्रधान सहायकों की मासिक बैठक में अनुपस्थित रहे कई बाबूओं पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। इसके अलावा इसके सभी अंचलों में तैनात प्रधान सहायकों से प्रोवेट वाद के संबंध में मूल्यांकन प्रतिवेदन अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कौशल विकास केन्द्र में प्रखंड व अंचल के अलावा विभिन्न विभागों में तैनात प्रधान सहायकों की मासिक बैठक बुलायी गयी थी। बैठक प्रारंभ होने के साथ ही जब बाबूओं की उपस्थिति दर्ज करायी गयी तो कई बगैर सूचना के अनुपस्थित पाए गये। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने इनकी अनुपस्थिति को गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की बात कही। बैठक के बाद कार्यालय अधीक्षक ने बताया कि कई प्रखंड व अंचल में कैश बुक का संधारण ठीक नहीं पाया गया। ऐसे में संबंधित प्रधान सहायकों से जवाब तलब किया गया है। साथ ही प्रोवेट वाद में मूल्यांकन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान सभी प्रधान सहायकों को उपलब्ध राशि 15 मार्च तक खर्च कर उसका प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान कई सहायकों ने एसीपी का लाभ लंबे समय से लंबित रखे जाने पर क्षोभ प्रकट किया। बैठक में कार्यालय अधीक्षक बिन्दा राम के अलावा दिनेश सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, सुधाकर पाण्डेय, इमाम हसन, ईश्वर पाण्डेय, अवधेश प्रसाद तथा शिवशंकर सिंह सहित कई प्रधान सहायक मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry