मीरा टोला की टीम विजयी

प्रखंड के आदमापुर खेल मैदान में आयोजित आदमापुर क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार का मैच मझवलिया व मीरा टोला के बीच मैच खेला गया। निर्धारित 14 ओवर के मैच में मीरा टोला की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर नब्बे रन बनाया। वहीं जवाब में उतरी मझवलिया की टीम ने मात्र आठ ओवर में ही 45 रन बना कर आल आउट हो गयी। इस प्रकार मीरा टोला की टीम 45 रन से विजयी रही। मौके पर जुबेर आलम, नवीन कुमार, शहनवाज आलम, सचिन आदि मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry