अवैध शराब के साथ छह धंधेबाज गिरफ्तार

पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध शराब के साथ छह धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये लोगों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।

बरौली थाने की पुलिस ने सरेया नरेन्द्र गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर बिहारी साह को 70 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर कटेया थाने की पुलिस ने खड़ही गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर 15 लीटर अवैध स्प्रिट के साथ इसी गांव के दुखी यादव को गिरफ्तार कर लिया। भोरे थाने की पुलिस ने जिगना मोड़ पर गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर डुमरिया गांव के अमित कुमार गुप्ता को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर पुलिस ने थाना क्षेत्र के रेड़वरिया गांव के विरेश प्रसाद को बीस बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। कुचायकोट थाने की पुलिस ने कुचायकोट गांव स्थित पोखरे पर छापा मारकर बीस बोतल अवैध शराब बरामद किया। शराब के साथ अवैध कारोबारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि कुचायकोट गांव स्थित पोखरे पर लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था। रविवार को पुलिस ने छापामारी कर मनोज कुमार नामक कारोबारी को पकड़ लिया। इसी थाना क्षेत्र के बघउच मोड़ पर पुलिस ने छापा मारकर धीरज कुमार को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Ads:






Ads Enquiry