नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवां गांव में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए सदर एसडीओ ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को अधिकारियों ने ध्यान से सुना तथा किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने भाईचारा कायम रखने का निर्णय लिया।
इसके पूर्व विवाद के निबटारे के लिए एसडीओ सदर के कार्यालय कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। एडीएम विभागीय जांच हेमंत नाथ देव की मौजूदगी में हुई इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने अपनी-अपनी बात प्रशासन के सामने रखा। साथ ही विवाद के दौरान हुए केस में निर्दोष पर कार्रवाई नही होने की बात भी उठाया गया। जिस पर एसडीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि किसी भी हाल में निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नही किया जाएगा। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने संकल्प लिया कि वे आपसी भाईचारा हमेशा बनाये रखने का काम करेंगे। बैठक में नगर इंस्पेक्टर विमल कुमार, विकास कुमार सिंह, सन्नी सिंह, समाजसेवी सुभाष सिंह, संजीव कुमार सिंह, संजय सिंह, हरेकृष्ण राय, पवन सिंह, अनवर अली, मो. अलामूद्दीन सहित कई लोग मौजूद थे।