शिविर में सौ लोगों ने किया रक्तदान

कुचायकोट प्रखंड के बलिवन सागर गांव में आयोजित गोपालगंज महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को रक्त दान के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब एक सौ लोगों ने रक्तदान किया। रेडक्रास सोसायटी के कोषाध्यक्ष परशुराम श्रीवास्तव ने बताया कि गोपालगंज महोत्सव के दूसरे दिन इस शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रेडक्रास के सचिव ज्योति प्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry