प्रखंड के 25 किसान उन्नत तरीके से खेती करने का प्रशिक्षण लेने के लिए इंदिरा गांधी सहकारी प्रबंध संस्थान लखनऊ जाएंगे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेंद्र बैठा ने बताया कि यह प्रशिक्षण 27 फरवरी से दो मार्च तक चलेगा। जिसमें किसानों को मशरुम उत्पादन तथा जैविक खेती के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।