गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव से शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। बताया जाता है कि नाबालिग लड़की अपने कमरे में सो रही थी। इसी बीच गांव की ही सुशीला देवी उनके दरवाजे पर पहुंची तथा नाबालिग को बुलाकर अपने साथ ले गयी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरु की। कहीं भी सुराग नहीं मिलने पर अपहृत लड़की के पिता ने इस संबंध में सुशीला देवी सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।