पूजा के दौरान कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश

सरस्वती पूजा को लेकर जिलाधिकारी ने मंगलवार को बैठक कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कई बिन्दुओं पर दिशानिर्देश जारी किया। साथ ही पर्व को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को अभी से पर्याप्त सतर्कता व कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया।

इसके पूर्व बैठक के दौरान जिलाधिकारी राहुल कुमार तथा एसपी निताशा गुड़िया ने तमाम पुलिस पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में चौकस रहने को कहा गया। पर्व को लेकर शरारती तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जबरन चंदा वसूली जैसी घटनाओं को देखते हुए ऐसे तत्वों पर कड़ाई से पेश आने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तर पर पर्व को लेकर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कहीं से भी अगर कोई गड़बड़ी की सूचना मिलती है तो नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया। साथ ही इस संबंध में खैरियत प्रतिवेदन भी देने का निर्देश जारी किया गया। बैठक में एसपी ने कहा कि पूर्व में कुछ स्थानों पर सरस्वती पूजा के दौरान कुछ घटनाएं हुई हैं। ऐसे इलाकों को चिन्हित कर वहां अभी से निगरानी रखी जाय। अलावा इसके उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपने इलाके में प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर शांति समिति का गठन करने का निर्देश जारी किया। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने आम लोगों ने इस पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। बैठक में एडीएम विभागीय जांच हेमंत नाथ देव के अलावा एसडीपीओ सदर मनोज कुमार, एसडीपीओ हथुआ तथा डीएसपी मुख्यालय नरेश चन्द्र मिश्र सहित सभी थानाध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry