थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम ट्रक तथा एक बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पातल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बरौली निवासी राकेश भगत तथा अजय यादव बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए महम्मदपुर गये थे। मंगलवार की शाम कार्य को समाप्त कर वे दोनों अपने घर की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच एनएच 28 पर कल्याणपुर गांव के समीप उनकी बाइक में एक ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल दोनों लोगों को इलाज के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।