संगठन को और मजबूत बनाएगा जदयू

जदयू जिले में संगठन को और मजबूत बनाने के साथ ही सरकार की उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाए। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पोस्ट आफिस के समीप स्थित परिसर में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में नव मनोनित जदयू के जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने ये बातें कही। पूर्व मुखिया गजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुए अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में अब हवाबाजी नहीं चलेगी। जो लोग नीतीश कुमार में विश्वास रखते हैं, उन्हे संगठन से जोड़कर समाज का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर राधेश्याम सहनी, उमाशंकर शर्मा, रमेश पटेल, दुर्गा प्रसाद गोड़, सुनिल कुशवाहा, भानू प्रसाद सिंह, त्रिलोकी प्रसाद, चंद्रमा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry