मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ की बैठक प्रखंड सभागार में बीडीओ मीनू कुमारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बीएलओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, दोहरी प्रविष्टीकरण हटाने के साथ ही मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने के संबंध में कई निर्देश दिये गए। बैठक में संजय कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र बैठा सहित प्रखंड के बीएलओ शामिल थे।