प्रखंड के धतिवना पंचायत के पंचायत भवन पर मुखिया ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड द्वारा चयनित योजनाओं को ग्रामसभा ने पारित कर दिया। इस योजनाओं में नाला, पीसीसी सड़क, शौचालय, पेयजल, पुल पुलिया निर्माण आदि योजनाएं शामिल हैं। ग्राम सभा में कन्हैया प्रसाद, सतेंद्र पाठक, निरंजन राउत सहित वार्ड सदस्य तथा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।