सात माह से मानदेय लंबित

आरटीपीएस कर्मियों को पिछले सात माह से मानदेय नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है। आरटीपीएस सहायक हिमांशु रंजन ने बताया कि सात माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। मानदेय के लिए कई बार पदाधिकारियों से गुहार लगायी गयी। लेकिन इसके बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता तो आरटीपीएस कर्मी हड़ताल करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

Ads:






Ads Enquiry